SSC GD Cut-OFF 2024 : कर्मचारी चयन आयोग ने 26000 से ज्यादा कांस्टेबल जीडी की भर्ती के लिए परिणाम जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, 35000 से अधिक उम्मीदवारों ने फिजिकल टेस्ट के लिए कटऑफ से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम बुधवार, 10 जुलाई को जारी किया है। आयोग ने इसके साथ ही एसएससी जीडी कटऑफ भी अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। जानकारी के अनुसार, 351,176 उम्मीदवारों ने कटऑफ से ऊपर स्कोर किया और अब वे SSC GD फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य हैं। आयोग ने कटऑफ निर्धारित करते समय परीक्षार्थियों की कुल संख्या, उपलब्ध रिक्तियों और परीक्षा के कठिनाई स्तर जैसे कई कारकों पर ध्यान दिया है। सभी राज्यों और श्रेणियों के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ 2024 यहां देखें।
एसएससी जीडी टियर 1 कटऑफ 2024
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 20 फरवरी से 7 मार्च तक देशभर में चार शिफ्ट में एसएससी जीडी टियर 1 परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के 26,146 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। 30 मार्च को परीक्षा का आयोजन फिर से किया गया था। कांस्टेबल जीडी की भर्ती SSC, BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF में होगी।
कैटेगरी | एसएससी जीडी कटऑफ 2024 कैटेगरी वाइज | ||
कटऑफ मार्क्स | मार्क्स पार्ट ए | मार्क्स पार्ट बी | |
अनारक्षित | 153.56851 | 37.75 | 22 |
एससी | 148.21914 | 35.5 | 18.5 |
एसटी | 143.65896 | 33.75 | 15.25 |
इडब्लूएस | 151.15627 | 40 | 22.5 |
ओबीसी | 152.28771 | 33.25 | 22 |
ESM | 94.65261 | 19.75 | 8.5 |
एसएससी जीडी परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक
आधिकारिक एसएससी जीडी अधिसूचना के अनुसार, सामान्य और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 35% है। जबकि एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों के लोगों के लिए पासिंग मार्क्स 33% है।